Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ विहिप–बजरंग दल का जोरदार विरोध प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर पुतला दहन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2025 आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल फर्रुखाबाद के संयुक्त तत्वावधान में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और बांग्
Share:
फर्रुखाबाद में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ विहिप–बजरंग दल का जोरदार विरोध प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर पुतला दहन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2025 आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल फर्रुखाबाद के संयुक्त तत्वावधान में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया तथा मांग की कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे लेकर देशभर में आक्रोश व्याप्त है।

इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य रूप से बजरंग दल विभाग संयोजक अभिषेक शाक्य, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष मुकेश गौतम, जिला सहसंयोजक बजरंग दल मिश्रा, जिला संयोजक सुदीप कुमार, जिला बल उपासना प्रमुख अनुज, जिला मिलन केंद्र प्रमुख श्रवण, नगर संयोजक आर्यन, चंदन मिश्रा, अंकित, नितिन, आकाश, कट्टर हिंदू आकाश प्रजापति, अभय शुक्ला, जिला गोरक्षा प्रमुख योगेंद्र, नगर मंत्री सिद्धांत सिंह ने किया।

कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी से विधि सिंह, पुनीत कुमार, शिवाकांत जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की और हिंदू समाज की सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मौके पर प्रशासन एवं पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हुई।