उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस में सिपाही (कांस्टेबल) के 60244 पदों के लिए पुख्ता तैयारी कर ली है। 6500 परीक्षा केंद्रों में 31 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के परीक्षा देने का अनुमान है। लखनऊ जोन में सर्वाधिक 836 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित है। कोचिंग संस्थानों को परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल नहीं किया जाएगा। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा।
पुलिस भर्ती बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के साथ उनकी क्षमता के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मानकों के आधार पर परीक्षा केंद्रों का चयन किया जाएगा। परीक्षा भवन संबंधी मानकों पर खरे उतरने वाले केंद्रों को ही अंतिम सूची में शामिल किया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया में कुल 6484 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 31.75 लाख से अधिक है।
इनमें जोन में 4844 तो कमिश्नरेट में 1640 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र लखनऊ जोन में 832 होंगे। जिसमें करीब चार लाख बच्चे परीक्षा देंगे। बरेली में 741, वाराणसी में 647, आगरा में 540, कानपुर नगर में 527, मेरठ में 464, और प्रयागराज में 394 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं।
कमिश्नरेट में सर्वाधिक 488 परीक्षा केंद्र प्रयागराज में प्रस्तावित हैं, जिनकी क्षमता 2.25 लाख से अधिक है। इसी तरह कानपुर नगर में 271, आगरा में 261, लखनऊ में 148 केंद्र बनेंगे।
India
60244 पदों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुख्ता तैयारी कर ली है
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस में सिपाही (कांस्टेबल) के 60244 पदों के लिए पुख्ता तैयारी कर ली है। 6500 परीक्षा केंद्रों में 31 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के परीक्षा देने का अनुमान है। लखनऊ जोन में सर्वाधिक 836 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित है। कोचिंग संस्थानों को परीक्षा के
Read in your preferred language.