Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इस दिन करेंगे अपने कैबिनेट की घोषणा

नव-निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की घोषणा मंगलवार को हो सकती है। इसके अलावा, ट्रंप प्रशासन द्वारा अनेक बाधाएं उत्पन्न करने के बावजूद जनवरी में नए प्रशासन के आगमन की तैयारी भी चल रही है तथा इसकी योजना कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर हालात को देखते हुए बनाई ज
Share:
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इस दिन करेंगे अपने कैबिनेट की घोषणा
Read in your preferred language.

नव-निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की घोषणा मंगलवार को हो सकती है। इसके अलावा, ट्रंप प्रशासन द्वारा अनेक बाधाएं उत्पन्न करने के बावजूद जनवरी में नए प्रशासन के आगमन की तैयारी भी चल रही है तथा इसकी योजना कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर हालात को देखते हुए बनाई जा रही है। आगामी चीफ ऑफ स्टाफ रोन क्लेन ने रविवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि बाइडन किस विभाग के प्रमुख के नाम की घोषणा पहले करेंगे।
हालांकि समाचार एजेंसी ने अपनी खबर में बताया था कि आगामी हफ्ते में बाइडन विदेश मंत्री और वित्त मंत्री पद के लिए नामित व्यक्ति के नाम की घोषणा कर सकते हैं। बाइडन ने संकल्प लिया है कि उनकी सरकार आधुनिक इतिहास में सबसे अधिक विविधताओं वाली होगी। बाइडन पर लोगों की नजर इस बात को लेकर भी है कि क्या वह पेंटागन, वित्त विभाग आदि की कमान किसी महिला या किसी अफ्रीकी अमेरिकी को देकर इतिहास बनाएंगे। उन्होंने पिछले हफ्ते कहा था कि वित्त विभाग के लिए उनकी पसंद तय है।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ