Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
Entertainment

पठान फिल्म पर मचा बवाल, क्या बोले शाहरुख़

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी पठान पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म के गाने 'बेशरम रंग…' में भगवा रंग की बिकिनी पहनकर दीपिका ने शाहरुख के साथ बोल्ड सीन दिए हैं। इस पर अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि जिस थिएटर में यह फिल्म लगे उसे फूंक दो। दुष्टों के साथ द
Share:
पठान फिल्म पर मचा बवाल, क्या बोले शाहरुख़
Read in your preferred language.

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी पठान पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म के गाने 'बेशरम रंग…' में भगवा रंग की बिकिनी पहनकर दीपिका ने शाहरुख के साथ बोल्ड सीन दिए हैं। इस पर अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि जिस थिएटर में यह फिल्म लगे उसे फूंक दो। दुष्टों के साथ दुष्टता का आचरण ही करना चाहिए।

पठान कॉन्ट्रोवर्सी पर पहली बार अभिनेता शाहरुख खान ने चुप्पी तोड़ी है। शाहरुख ने इशारों-इशारों में कहा- दुनिया चाहें कुछ भी कर ले। मैं और आप जितने भी पॉजिटिव लोग हैं… सब जिंदा हैं। आज के वक्त में सोशल मीडिया द्वारा एक कलेक्टिव नरेटिव दिया जाता है। मैंने कहीं पढ़ा था, निगेटिविटी सोशल मीडिया के यूज को बढ़ाती है। शाहरुख कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।