Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

बरेली - आँवला भमौरा रोड पर भयंकर सड़क दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत।

आँवला - आँवला भमौरा रोड पर एक ट्रक की दूसरे ट्रक में साइट लगने से ट्रक क डगमगा गया और उसका बैलेंस खराब होने के कारण ट्रक एक शीशम के पेड़ से टकरा गया. ट्रक चला रहा ड्राइवर के ट्रक का शीशा टूट कर उसके पेट व शरीर में घुस गया जिसमे ट्रक चला रहे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे ट्रक ड्राइवर और कं
Share:
बरेली - आँवला भमौरा रोड पर भयंकर सड़क दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत।
Read in your preferred language.

आँवला - आँवला भमौरा रोड पर एक ट्रक की दूसरे ट्रक में साइट लगने से ट्रक क डगमगा गया और उसका बैलेंस खराब होने के कारण ट्रक एक शीशम के पेड़ से टकरा गया. ट्रक चला रहा ड्राइवर के ट्रक का शीशा टूट कर उसके पेट व शरीर में घुस गया जिसमे ट्रक चला रहे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर मौका देख कर फरार हो गए. सूचना पर पहुंची आँवला थाने की पुलिस ने दोनो ट्रको को कब्जे मे लेकर ड्राइवर के शव को पीएम के लिए भेजा है. आँवला भमोरा रोड गांव रमनगला मे सोमवार रात्रि मे करीब 11.30 बजे दिल्ली से आँवला होते हुये लखनऊ बरेली ओर जा रहे H.R.55.S.6820 बही दुसरा ट्रक U.P.83 T 1394 बरेली की तरफ आ रहा था और आँवला की तरफ जा रहा था. तभी रमनगला गांव मे दोनो ट्रकों की साइट लगने से ट्रक डगमगा गये. जिसमें एक ट्रक खंधी की ओर जाकर शीशम के पेड़ से टकरा गया. टक्कर इतनी दर्दनाक थी कि ट्रक चला रहे ड्राइवर के ट्रक का शीशा टूट कर उसके पेट और शरीर में घुस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो ग.ई उसका ब्लड भी ज्यादा निकल गया था अबधेश के बडे भाई सुरेश ने वताया की अवधेश कुमार (28)वर्षीय पुत्र स्व, पातीराम थाना सिरौली गांव चंदूपुरा का रहने वाला था और जो हर रोज तरह उसका ट्रक पर दिल्ली से लखनऊ आना जाना लगा रहता था. बही सोमवार की रात्रि के समय ट्रक दिल्ली से लखनऊ लेकर जा रहा था .तभी आँवला भमौरा रोड गांव रमनगला मे दूसरे ट्रक में उसके ट्रक में साइड मार दी .जिसमे अबधेश ट्रक चला रहा था और उसका ट्रक डगमगा गया .तभी एक शींशम की पेड़ से जाकर टकरा गया. जिसमें शीशा टूट कर उसके शरीर ब पेट में घुस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा