Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

आज 13 बंधकों के बदले 39 फिलिस्तीनी कैदी छोड़ेगा इजराइल

इजराइल-हमास जंग के 49 दिन बाद आज से 4 दिन के लिए युद्धविराम शुरू हो रहा है। कतर और मिस्र की मध्यस्थता के बाद इजराइल और हमास सीजफायर के लिए राजी हुए हैं। इसके तहत बंधक बनाए गए लोगों को छोड़ा जाएगा। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, बदले में इजराइल फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। हमास आतंकी 7 अक्टूबर को
Share:
आज 13 बंधकों के बदले 39 फिलिस्तीनी कैदी छोड़ेगा इजराइल
Read in your preferred language.

इजराइल-हमास जंग के 49 दिन बाद आज से 4 दिन के लिए युद्धविराम शुरू हो रहा है। कतर और मिस्र की मध्यस्थता के बाद इजराइल और हमास सीजफायर के लिए राजी हुए हैं। इसके तहत बंधक बनाए गए लोगों को छोड़ा जाएगा। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, बदले में इजराइल फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। हमास आतंकी 7 अक्टूबर को 240 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे।
सीजफायर की शुरुआत सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार 10:30 बजे) होगी। शाम करीब 4 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) हमास बंधक बनाए गए लोगों को छोड़ना शुरू करेगा। यरुशलम पोस्ट के मुताबिक, 150 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले कुल 50 बंधकों को छोड़ने पर सहमति बनी है। इसके तहत आज हमास 13 बंधकों (महिलाओं और बच्चों) को छोड़ेगा। जबकि इजराइल 39 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।
हमास हर 3 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले 1 बंधक को छोड़ेगा। वहीं गुरुवार को इजराइली सेना ने हमास नेवी के कमांडर अमर अबु जलाला सहित कई लड़ाकों को मार गिराया। रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सीजफायर से पहले सैनिकों से मुलाकात की।
उन्होंने कहा- जब युद्ध दोबारा शुरू होगा, तब हम पूरी ताकत से लड़ेंगे। ये जंग अभी करीब 2 महीने और चलेगी। हमारा लक्ष्य हमास को पूरी तरह से मिटाना है। सीजफायर के दौरान हम हमास के ठिकानों का पता लगाकर, खुद को और तैयार करेंगे।
वहीं गुरुवार को इजराइली सेना ने कहा कि लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल की तरफ 50 रॉकेट दागे। इनमें से 20 लेबनान में ही गिर गए। जवाबी कार्रवाई में सैनिकों ने हिजबुल्लाह के कई ठिकाने तबाह किए। हिजबुल्लाह हमास के हमले के एक दिन बाद यानी 8 अक्टूबर से इजराइल में हमले कर रहा है।
गाजा के एक सरकारी अधिकारी का कहना है कि इजराइली सेना स्कूलों, मस्जिदों पर हमला कर रही है। यहां कोई सेफ जगह नहीं बची है। राशन और जरूरी सामान यहां तक पहुंच नहीं पा रहा है। बिजली नहीं है और फ्यूल की कमी के कारण कुएं से पानी नहीं निकल रहा है। गाजा आकाल की कगार पर है।
इजराइली सेना को जबालिया के पास टॉप हमास कमांडर के बच्चों के बिस्तर में और अलमारियों में हथियार मिले हैं। यहां 4 सुरंगें भी मिली हैं। यहां बड़ा इलेक्ट्रिसिटी नेटवर्क भी मिला है। यहां हमले से जुड़े कुछ डॉक्यूमेंट्स और बैटल प्लान भी मिले हैं।
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुफिया एजेंसी मोसाद को पूरी दुनिया में हमास के आतंकियों को ढूंढने के आदेश दिए हैं। उन्होंने गाजा में चल रहे ऑपरेशन को बढ़ाते हुए ये आदेश दिया है। उन्होंने कहा- हमास के आतंकी जहां कहीं भी हों उन्हें पकड़ा जाना चाहिए। ज्यादातर लीडर्स कतर और बेरूत में रहते हैं।