Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

राज्यपाल धनखड़ को टीएमसी सांसद ने की हटाने की मांग

पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच चल रहा विवाद किसी से छिपा नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्र सरकार के बीच मतभेद भी खुलकर सामने आते रहे हैं। इसी बीच, पीएम नरेन्द्र मोदी और टीएमसी सांसदों के बीच मंगलवार को लोकसभा में दिलचस्प वाकया देखने को मिला है। दरअसल, पीएम मोदी
Share:
राज्यपाल धनखड़ को टीएमसी सांसद ने की हटाने की मांग
Read in your preferred language.

पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच चल रहा विवाद किसी से छिपा नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्र सरकार के बीच मतभेद भी खुलकर सामने आते रहे हैं। इसी बीच, पीएम नरेन्द्र मोदी और टीएमसी सांसदों के बीच मंगलवार को लोकसभा में दिलचस्प वाकया देखने को मिला है।

दरअसल, पीएम मोदी मंगलवार को लगातार चौथा बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देने के बाद विपक्षी सदस्यों का अभिवादन करने के लिए गलियारे में चले गए। इस दौरान मोदी टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय और सौगत राय के साथ बातचीत करते नजर आए। सौगत राय ने भी मोदी से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हटाने की मांग कर डाली।
सौगत राय की मांग के जवाब में पीएम मोदी ने टीएमसी सांसद से दिलचस्प सवाल पूछ लिया। मोदी ने सौगत राय से सवाल किया, 'आप रिटायर कब हो रहे हो?' सौगत राय ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी से राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हटाने की मांग की थी, क्योंकि वह राज्य में अशांति पैदा कर रहे हैं। सौगत ने बताया कि इसके बाद पीएम ने उनसे मजाकिया लहजे में पूछा, 'आप रिटायर कब हो रहे हो?' इसके बाद पीएम मोदी और टीएमसी नेताओं के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत होती रही।
पीएम ने इसके अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, डीएमके नेता ए राजा और निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा से भी बातचीत की।