Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
Entertainment

'जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं': सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान यानी एक्टर सलमान खान की आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' का दमदार टीजर आज रिलीज हो गया है. टीजर में सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. सलमान खान को इस तरह का एक्शन करते देख लोग काफी खुश हैं. टीजर देखने के बाद लोगों का मानना ​​है कि फिल्म 'टाइगर 3' बड़
Share:
'जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं': सलमान खान
Read in your preferred language.

बॉलीवुड के भाईजान यानी एक्टर सलमान खान की आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' का दमदार टीजर आज रिलीज हो गया है. टीजर में सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
सलमान खान को इस तरह का एक्शन करते देख लोग काफी खुश हैं. टीजर देखने के बाद लोगों का मानना ​​है कि फिल्म 'टाइगर 3' बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी. आपको बता दें कि लो सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज उनका इंतजार खत्म हो गया है.
आपको बता दें कि सलमान खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आएंगे. साथ ही इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करते नजर आएंगे.
फैंस को उत्साहित करने के लिए मेकर्स ने आज 'टाइगर 3' का टीजर रिलीज कर दिया है. लोगों की मानें तो इसका टीजर धमाल मचा देगा. टीजर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान खान की फिल्म कितनी दमदार होने वाली है.
'टाइगर 3' के टीजर की शुरुआत सलमान खान की दमदार आवाज से होती है। सलमान खान कहते हैं- मेरा नाम अविनाश सिंह राठौड़ है, लेकिन मैं टाइगर हूं. आपके सबकुच इंडियाकी हिफ़ाज़तम लगा दिया के 20 साल। बल्कि मैंने कुछ मांगा नहीं था, बल्कि आज मांग रहा हूं. आज आप सबको ये बता रहे हैं कि टाइगर आपका दुश्मन है, टाइगर गद्दार है।
सलमान खान आगे कहते हैं- टाइगर दुश्मन नंबर हे तो 20 साल की इंडिया की सर्विस के बाद में अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा हूं। मेरे बेटे को मैं नहीं इंडिया बोलूंगा कि उसका बाप क्या था। देशद्रोही या देशभक्त. जिंदा रहेगा तो आपकी खिदमत फिर हाज़िर नहीं तो जय हिंद।
एक मिनट 43 सेकेंड का टीजर लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है। टीजर के अंत में सलमान खान कहते हैं- 'जब तक टाइगर मारा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं।'