Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

सीएम योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, डायल 112 पर आया मैसेज

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार एक नाबालिग ने डायल 112 पर मैसेज किया जिसमें योगी को धमकी देते हुए अशब्दों का इस्तेमाल किया। सूचना के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। कुछ देर में सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने
Share:
सीएम योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, डायल 112 पर आया मैसेज
Read in your preferred language.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार एक नाबालिग ने डायल 112 पर मैसेज किया जिसमें योगी को धमकी देते हुए अशब्दों का इस्तेमाल किया। सूचना के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। कुछ देर में सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।  उसके पास मोबाइल और सिम बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया। 

आपको बता दें कि इससे पहले भी 21 मई को सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी भी यूपी पुलिस के 112 मुख्यालय में एक वॉट्सएप मैसेज के जरिए मिली थी। मैसेज में लिखा है कि 'सीएम योगी को मैं बम से मारने वाला हूं। वह (एक खास समुदाय का नाम लिखा) की जान का दुश्मन है।'

आरोपी कमरान को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी कामरान की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस की सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को एक और धमकी मिली थी। इस मैसेज में मुंबई से गिरफ्तार किए गए कामरान को छोड़ने और ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

यूपी एटीएस ने इसकी जानकारी महाराष्ट्र एटीएस के साथ साझा की। इसके बाद महाराष्ट्र एटीएस ने जानकारी के बाद 20 साल के फैसल को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक यह दारुसलम कॉलोनी, मदीना चौक, नासिक का रहने वाला था।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ