Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
Entertainment

ये 13 सितारे रोहित शेट्टी के शो में हिस्सा लेंगे, केपटाउन के लिए जल्द होंगे रवाना

रोहित शेट्टी के मच अवेटेड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) का आगाज अब कुछ ही दिनों में होने वाला है। मेकर्स की ओर से शो के कलाकारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। पिछले 2-3 महीने में इस शो से टीवी इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों के नाम जुड़े। खतरों के खिलाड़ी 12 के मेकर्स हर बार इस शो
Share:
ये 13 सितारे रोहित शेट्टी के शो में हिस्सा लेंगे, केपटाउन के लिए जल्द होंगे रवाना
Read in your preferred language.

रोहित शेट्टी के मच अवेटेड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) का आगाज अब कुछ ही दिनों में होने वाला है। मेकर्स की ओर से शो के कलाकारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। पिछले 2-3 महीने में इस शो से टीवी इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों के नाम जुड़े। खतरों के खिलाड़ी 12 के मेकर्स हर बार इस शो को हिट बनाने की पूरी कोशिश करते हैं और इसके लिए वह बड़े कलाकारों को मुंहमांगी रकम भी देने के लिए तैयार हो जाते हैं। बीते दिनों इस शो से रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui), प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और जन्नत जुबैर समेत कई लोगों के नाम जुड़े थे। खैर अब मेकर्स की ओर से इस शो के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट (Khatron Ke Khiladi 12 Contestants Final List) तैयार कर ली गई है।
रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 के मेकर्स ने इस बार टीवी के कई जाने-माने कलाकारों के नाम पर पक्की मुहर लगा दी है। इस लिस्ट में प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, अनेरी वजानी, कनिका मान, मोहित मलिक के नाम शामिल हैं। बता दें कि इस शो के लिए बिग बॉस फेम राजीव अदातिया, चेतना पांडे, तुषार कालिया, निशांत भट्ट, सृति झा, रुबीना दिलैक, फैसल शेख और एरिका पैकर्ड के नाम पर भी पक्की मुहर लगाा दी गई है।
खबरों की मानें तो ये सभी कलाकार 27 मई के आसपास ही खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग के लिए केपटाउन रवाना होंगे। इस बार केपटाउन में ही इस शो की शूटिंग होगी। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पर लगभग 55 दिनों तक रोहित शेट्टी के शो की शूटिंग चलने वाली है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि केपटाउन के लिए रवाना होने से पहले सभी कंटेस्टेंट्स कुछ दिन के लिए क्वारंटीन भी होंगे।