कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के 'राष्ट्रपत्नी' बयान से उठे तूफान की चपेट में पूरा सदन आ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच भी जमकर बहस हुई है। हालांकि, दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं। इधर, कर्नाटक के पुट्टूर में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या से तनाव बढ़ गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी के घर से करोड़ों रुपये बरामद होने के बाद सियासत भी गर्मा गई है। देश दुनिया की बड़े अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिंदुस्तान के साथ…
सूरतकल में 23 वर्षीय युवक की हत्या से तनाव बढ़ गया है। मंगलुरू पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने जानकारी दी है कि सूरतकल, मुल्की, बाजपे, पनमबूर में धारा 144 लागू की गई है।
जोरहट से कोलकाता जाने वाले इंडिया विमान को रद्द कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के पायलट को चक्के में खराबी की जानकारी मिली थी।
संसद परिसर में निलंबित हुए सांसदों का विरोध जारी है। ये सांसद 50 घंटों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि अब तक 27 सांसदों को मानसून सत्र के दौरान अभद्र व्यवहार के चलते निलंबित किया जा चुका है। इनमें 23 MPs राज्यसभा और 4 लोकसभा से हैं।
India
विरोध प्रदर्शन की लिस्ट लम्बी, हर जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के 'राष्ट्रपत्नी' बयान से उठे तूफान की चपेट में पूरा सदन आ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच भी जमकर बहस हुई है। हालांकि, दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं। इधर, कर्नाटक के पुट्टूर में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर
Read in your preferred language.