Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज खेला जाएगा भारत और श्रीलंका का फाइनल मुकाबला

एशिया कप-2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को खेला जाएगा। इसकी शुरुआत कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टाइमिंग के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे से होगी। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। यहां भारत के पास 5 साल का खिताबी सूख खत्म करने का मौका होगा, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका अपने खि
Share:
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज खेला जाएगा भारत और श्रीलंका का फाइनल मुकाबला
Read in your preferred language.

एशिया कप-2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को खेला जाएगा। इसकी शुरुआत कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टाइमिंग के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे से होगी। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा।
यहां भारत के पास 5 साल का खिताबी सूख खत्म करने का मौका होगा, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका अपने खिताब का बचाव करना चाहेगी। दोनों टीमें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट के फाइनल में 8वीं बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले खेले गए 7 फाइनल में से 4 भारत ने जीते, जबकि 3 में श्रीलंका को सफलता मिली।
ओवरऑल भारत और श्रीलंका के बीच 166 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने 97 और श्रीलंका ने 57 मैचों में जीत हासिल की है। 11 मैच नो रिजल्ट और एक मैच टाई रहा है।
टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को फाइनल के लिए कोलंबो में बुलाया गया है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसके लिए अब तक कोई बयान नहीं जारी किया है।
एशिया कप 2023 में भारत के लिए ओपनर शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे हैं। वहीं, कुलदीप यादव टॉप विकेट टेकर हैं।
श्रीलंकाई स्पिनर महीश तीक्षणा इंजरी के कारण फाइनल से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तीक्षणा की चोट पर अपडेट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि तीक्षणा फाइनल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
श्रीलंका की ओर से एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन सदीरा समरविक्रमा के नाम है। मथीश पथिराना ने श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। एशिया कप 2023 में श्रीलंका के टॉप बैटर और बेस्ट बॉलर का प्रदर्शन अगले ग्राफिक में देखिए…
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार रही है, साथ ही यहां बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है। दूसरी ओर, तेज गेंदबाजों को इस मैदान पर मुश्किल होती है।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान),​​​​​ पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, मथीश पथिराना और प्रमोद मदुशन।