Monday, 14 September 2026 | 8:26 PM
Entertainment

फिल्म ‘जाने जान’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, पढ़िए खबर

करीना कपूर खान, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म ‘जाने जान’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में तीनों एक्टर्स इन दिनों अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान विजय ने बताया कि वह करीना के साथ रोमांटिक सीन के दौरान बेहद नर्वस हो रहे थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा
Share:
फिल्म ‘जाने जान’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, पढ़िए खबर
Read in your preferred language.

करीना कपूर खान, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म ‘जाने जान’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में तीनों एक्टर्स इन दिनों अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान विजय ने बताया कि वह करीना के साथ रोमांटिक सीन के दौरान बेहद नर्वस हो रहे थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह उन सीन्स को कैसे करें।
दरअसल, विजय हाल ही में शहनाज गिल के चैट शो में पहुंचे थे। इस दौरान उनसे करीना से साथ काम करने के एक्सपीरियंस को लेकर सवाल किया गया, इसपर एक्टर ने बताया कि करीना कपूर एक शानदार एक्ट्रेस हैं। वह जभी भी जयदीप अहलावत या उनकी ज्यादा तारीफ करती हैं तो दोनों शर्मा जाते हैं।
विजय ने आगे कहा- ‘हमने हम हमेशा से उनकी फिल्में देखते आए हैं। उनकी परफॉर्मेंस पर सीटियां बजाई हैं, उनकी खूबसूरती के दीवाने रहे हैं। जब वह शख्स आपके काम की तारीफ करता है, जिसे आप हमेशा से पसंद करते हैं…तो ऐसे में थोड़ा अजीब सा लगता है। लेकिन आप उन तारीफों को भी एंजॉय करते हैं।’
बातचीत के दौरान शहनाज गिल ने कहा कि करीना कपूर हमेशा से कई लोगों का क्रश रही हैं। उनके साथ रोमांटिक सीन्स करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा?
इस पर विजय ने कहा- 'फिल्म में एक सीन है, जिसमें वह मुझे बेहद रोमांटिक अदाओं के साथ देखते हुए गाना रही हैं। जैसे ही वह सीन आया, मेरे तो पसीने छूट गए। उस सीन को करते वक्त मैं नर्वस हो गया था। मेरे लिए उस सीन को शूट करना वाकई मुश्किल था।'
शहनाज ने कहा करीना बेहद हॉट हैं। इस विजय बोले- 'वह बेहद करिश्माई भी हैं। जब वह परफॉर्म करती हैं, तो बहुत खूबसूरत लगती हैं। उनके पास बहुत खास अदाएं हैं।'
बीते दिनों ‘जाने जान’ का ट्रेलर लॉन्च गया था था। इस मौके पर करीना ने विजय की तारीफ की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि सैफ ने उन्हें ज्यादा मेहनत करने की सलाह दी थी, क्योंकि वह जयदीप अहलावत और विजय के साथ काम करने वाली थीं। एक्ट्रेस ने उस दौरान अपने दोनों मेल को-स्टार्स की जमकर तारीफ की थी।
शहनाज गिल ने जब विजय से करीना के इस कमेंट को सवाल किया गया, तो विजय ने कहा- ये उनका बड़प्पन है कि उसने मेरे और जयदीप के बारे में इस तरह से बात की। वास्तव में उन्हें ऐसा कहने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्होंने हमारी तारीफ की तो सुनकर अच्छा लगा।