Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

देश को गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक बुद्धिमत्ता और प्रतिबद्धता की जरूरत- पूर्व PM देवेगौड़ा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने बुधवार को कहा कि देश को गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक बुद्धिमत्ता और प्रतिबद्धता की जरूरत है। 87 साल के जेडीएस सुप्रीमो ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-
Share:
देश को गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक बुद्धिमत्ता और प्रतिबद्धता की जरूरत- पूर्व PM देवेगौड़ा
Read in your preferred language.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने बुधवार को कहा कि देश को गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक बुद्धिमत्ता और प्रतिबद्धता की जरूरत है। 87 साल के जेडीएस सुप्रीमो ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को वर्षों से चली आ रही उनकी दोस्ती और भाई-चारा के लिए धन्यवाद दिया।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने ट्वीट करके कहा, 'देश को  गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक शिथिलता और प्रतिबद्धता की आवश्यकता है और मुझे यकीन है कि वह अभी कई वर्षों तक देश की सेवा करते रहेंगे।' राज्यसभा में आजाद का कार्यकाल अगले हफ्ते खत्म हो रहा है। उनके साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के चार और सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसके मद्देनजर मंगलवार को इन्हें विदाई दी गई। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान गुलाम नबी आजाद की तारीफ करते हुए उन्हें सच्चा मित्र बताया और एक गुजरात के पर्यटकों पर कश्मीर में हुए आतंकी हमले को याद कर भावुक भी हो उठे। दरअसल जह यह घटना हुई उस वक्त गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री थे। आजाद ने हमले में हताहत हुए लोगों के परिवारों की देखभाल अपने परिवार जैसी की थी।

इस दौरान आजाद ने 41 साल के अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा किया और घटनाओं का जिक्र करते हुए खुद भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधों के बाद भी हम मिलकर ही देश को चला सकते हैं, लड़कर नहीं। उन्होंने कहा कि वे खुशकिस्मत हैं कि पाकिस्तान एक बार भी नहीं गए। उन्हें हिदुस्तानी मुसलमान होने पर गर्व है। हिंदुस्तान के मुसलमानों को भी इस पर गर्व होना चाहिए। आजाद के अलावा राज्यसभा में जिन तीन अन्य सदस्यों को विदाई दी गई है, उनमें जम्मू-कश्मीर से शमशेर सिह, मीर मोहम्मद और नजीर अहमद शामिल हैं।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ