Monday, 14 September 2026 | 7:30 PM
India

अफगान के दुभाषिए का सिर कलम कर तालिबान ने की निर्मम हत्या, अमेरिकी सैनिकों के लिए किया था काम

अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के लिए काम करने वाले दुभाषिए सोहेल पार्दिस (Sohail Pardis) का सिर कलम कर तालिबानियों ने मार डाला। विदेशी सैनिकों की वापसी के साथ ही देश के अधिकांश हिस्सों पर तालिबानियों ने कब्जा कर लिया है। ईद के लिए सोहेल पार्दिस अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अपने घर से निकल कर करीब
Share:
अफगान के दुभाषिए का सिर कलम कर तालिबान ने की निर्मम हत्या, अमेरिकी सैनिकों के लिए किया था काम
Read in your preferred language.

अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के लिए काम करने वाले दुभाषिए सोहेल पार्दिस (Sohail Pardis) का सिर कलम कर तालिबानियों ने मार डाला। विदेशी सैनिकों की वापसी के साथ ही देश के अधिकांश हिस्सों पर तालिबानियों ने कब्जा कर लिया है। ईद के लिए सोहेल पार्दिस अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अपने घर से निकल कर करीबी प्रांत खोश्त (Khost province) जा रहे थे तभी रास्ते में तालिबानियों ने उनका रास्ता रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि तालिबानियों ने पहले उनकी कार को निशाना बनाया। इसके बाद सोहेल को खींचकर बाहर निकाला और उनका सिर कलम कर दिया। इसके एक दिन पहले ही सोहेल ने अपने दोस्तों को बताया था कि उसे तालिबान से मारने की धमकियां मिल रहीं हैं।