Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
Entertainment

सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल से अलग होने के बाद ऐसे मनाया वैलेंटाइन डे,आइये जाने

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन का दिसम्बर में रोहमन शॉल से ब्रेकअप हो गया था। जिसके बारे में खुद सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था। रोहमन सुष्मिता सेन से 15 साल छोटे हैं, लेकिन इसके बावजूद सुष्मिता के साथ फैंस ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया। रोहमन से अलग होने के बाद स
Share:
सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल से अलग होने के बाद ऐसे मनाया वैलेंटाइन डे,आइये जाने
Read in your preferred language.

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन का दिसम्बर में रोहमन शॉल से ब्रेकअप हो गया था। जिसके बारे में खुद सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था। रोहमन सुष्मिता सेन से 15 साल छोटे हैं, लेकिन इसके बावजूद सुष्मिता के साथ फैंस ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया। रोहमन से अलग होने के बाद सुष्मिता सेन ने ये वैलेंटाइन डे अकेले ही सेलिब्रेट किया। लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जिसने उनके चाहने वालों का दिल चुरा लिया। सुष्मिता सेन ने अपने फैंस को वैलेंटाइन डे पर विश भी किया

सुष्मिता सेन द्वारा वैलेंटाइन डे के खास मौके पर शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस उनकी इस तस्वीर को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर में सिर्फ सुष्मिता का चेहरा नजर आ रहा है। उनकी आंखें बहुत कुछ बयां कर रही हैं और उनके बाल उनके चेहरे पर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने कैप्शन में लिखा, 'प्यार में उसके साथ पड़ना जिसे तुम आईने में देख रहे हो, फिर प्यार को वहीं से बहने दो। हैप्पी वैलेंटाइन डे आई लव यू गाइज'। सुष्मिता सेन के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।
इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपकी खूबसूरती इस दुनिया से परे है इसलिए ही आप मिस यूनिवर्स हो। आपको ढ़ेर सारा प्यार। सुष्मिता मैम आप हमेशा ऐसे ही हेल्दी और खुश रहो और भगवान की आप पर हमेशा कृपा बनी रहे'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपकी ये तस्वीर बहुत ही खूबसूरत है'। अन्य यूजर ने उन्हें खूबसूरती की मूरत तक कह दिया। फैंस भी उन्हें वैलेंटाइन डे के मौके पर जमकर प्यार दे रहे हैं'।