Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
Entertainment

सुपर मारियो गेम का टीजर दिल जीत लेगा, बचपन की यादों में खोने को हो जाइए तैयार

बचपन में आपने भी सुपर मारियो गेम जरूर खेला होगा। वीडियो गेम खेलने वाले बच्चों के बीच मारियो पहली पसंद हुआ करता था। हालांकि वक्त बीता और मारियो कहीं गुम सा हो गया। लेकिन अब एक बार अपने बचपन की यादों को ताजा करने का वक्त आ गया है क्योंकि मारियो फिर लौट आया है, और इस बार एक फिल्म के जरिए। द सुपर मारियो
Share:
सुपर मारियो गेम का टीजर दिल जीत लेगा, बचपन की यादों में खोने को हो जाइए तैयार
Read in your preferred language.

बचपन में आपने भी सुपर मारियो गेम जरूर खेला होगा। वीडियो गेम खेलने वाले बच्चों के बीच मारियो पहली पसंद हुआ करता था। हालांकि वक्त बीता और मारियो कहीं गुम सा हो गया। लेकिन अब एक बार अपने बचपन की यादों को ताजा करने का वक्त आ गया है क्योंकि मारियो फिर लौट आया है, और इस बार एक फिल्म के जरिए। द सुपर मारियो ब्रदर्स मूवी का टीजर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म का टीजर बहुत जोरदार है और आपको फिर एक बार बचपन की उन सुनहरी यादों में खोने के लिए मजबूर कर देता है। यूनिवर्सनल पिक्चर्स इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस टीजर को रिलीज किया गया है। टीजर वीडियो की शुरुआत में ही वो ड्रैगन दिखाया गया है जिसे गेम के अंत में मारकर राजकुमारी को जीतना होता था।
टीजर वीडियो के आखिरी में आपको मारियो की झलक मिलती है। लेकिन क्योंकि फिल्म का नाम मारियो ब्रदर्स है, तो फिल्म में उसका भाई भी जरूर होगा। हालांकि फिल्म के टीजर वीडियो में उसकी झलक नहीं मिलती है। फिल्म की रिलीज डेट टीजर में नहीं बताई गई है लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।