Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

NDA में शामिल हुए सुभासपा के ओपी राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) में शामिल हो गए हैं। वे अखिलेश की पार्टी सपा के सहयोगी रह चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा- ओपी राजभर से दिल्ली में मुलाकात हुई और उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व वाले ND
Share:
NDA में शामिल हुए सुभासपा के ओपी राजभर
Read in your preferred language.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) में शामिल हो गए हैं। वे अखिलेश की पार्टी सपा के सहयोगी रह चुके हैं।
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा- ओपी राजभर से दिल्ली में मुलाकात हुई और उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं। उनके आने से उत्तर प्रदेश में NDA को मजबूती मिलेगी।
अमेरिका के जॉर्जिया में शनिवार को हुई मास शूटिंग में 4 लोगों की मौत हो गई। इसमें 3 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। गोलीबारी के बाद आरोपी आंद्रे लॉन्गमोर वहां से फरार हो गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फायरिंग के बाद करीब 5-6 घंटे तक फरार रहा था।
दिल्ली के द्वारका इलाके में पानी में डूबकर 3 लड़कों की मौत हो गई। द्वारका के DCP एम हर्षवर्धन ने बताया कि शनिवार देर शाम 4 लड़के फुटबॉल खेलकर घर लौट रहे थे। इस दौरान वे दीवार कूदकर एक निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स में घुस गए।

इनमें से 3 लड़के वहां बने छोटे तालाब में उतर गए, जिसमें वे डूब गए। चौथे लड़के ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि, पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही तीनों लड़कों की मौत हो गई।
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत को मुंबई क्राइम ब्रांच ने नोटिस भेजा है। राउत ने कहा था कि CM ऑफिस से जेल में बैठे क्रिमिनल्स के साथ डील की जा रही है। पुलिस ने राउत से इन्हीं आरोपों के सबूत देने को कहा है, जिससे इनकी जांच की जा सके।
अमेरिका में रहने वाले भारतीय प्रवासी शनिवार को सैन-फ्रांसिस्को में इंडियन कॉन्स्यूलेट के बाहर तिरंगा लेकर इकट्ठे हुए। दरअसल, 1 जुलाई को खालिस्तान समर्थकों ने इस कॉन्स्यूलेट में आग लगाने की कोशिश की थी। मार्च में भी खालिस्तान समर्थकों ने कॉन्स्यूलेट पर हमला किया था। उनको जवाब देने के लिए भारतीय प्रवासी यहां इकट्ठे हुए और तिरंगा लहराया।