Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

फर्रुखाबाद: राज्य महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की माननीय सदस्या श्रीमती सुनीता सैनी के आगमन पर आज विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की लगभग 70 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जनसुनवाई के दौरान 10 महिलाओं ने अपनी सम
Share:
फर्रुखाबाद: राज्य महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की माननीय सदस्या श्रीमती सुनीता सैनी के आगमन पर आज विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की लगभग 70 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

जनसुनवाई के दौरान 10 महिलाओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र माननीय सदस्या के समक्ष प्रस्तुत किए। श्रीमती सैनी ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

महिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने के लिए माननीय सदस्या द्वारा जिले के कई महत्वपूर्ण संस्थानों का निरीक्षण भी किया गया—कस्तुरबा गांधी विद्यालय, राजेपुर, आंगनबाड़ी केंद्र, सीएमओ ऑफिस, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, जहाँ साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। जिला जेल, जहाँ महिला बंदियों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, सीओ सिटी, महिला थाना अध्यक्ष, कार्यक्रम अधिकारी, आबकारी अधिकारी, परियोजना निदेशक, चाइल्ड हेल्पलाइन, HEW के कार्मिक, जेंडर स्पेशलिस्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

महिला आयोग की इस जनसुनवाई और निरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान, सुरक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा तथा संबंधित विभागों की जवाबदेही सुनिश्चित करना रहा।