Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

पीएम मोदी के ईंधन की कीमतें कम करने के फैसले का राज्य में स्वागत है : सीएम मनोहर लाल खट्टर

आम जनता को महंगाई और बढ़ती कीमतों के बोझ से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price Today) पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की। इस बड़े फैसले पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रविवार को कहा, 'ईंधन की कीमतें कम करने के पीए
Share:
पीएम मोदी के ईंधन की कीमतें कम करने के फैसले का राज्य में स्वागत है : सीएम मनोहर लाल खट्टर
Read in your preferred language.

आम जनता को महंगाई और बढ़ती कीमतों के बोझ से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price Today) पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की। इस बड़े फैसले पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रविवार को कहा, 'ईंधन की कीमतें कम करने के पीएम मोदी के फैसले का राज्य में स्वागत है। मैं घरेलू सिलेंडर के लिए उज्ज्वला योजना के तहत डीजल में 7 रुपये/लीटर, पेट्रोल में 9.5 रुपये/लीटर और 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी के लिए पीएम को धन्यवाद देता हूं। इससे आम लोगों को मदद मिलेगी।'
वहीं दूसरी तरफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के निर्देश के लिए पीएम मोदी का मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। इससे पहले, उनके निर्देश के बाद, भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों ने ईंधन पर कर कम कर दिया था। यह जानकर खुशी हुई कि गुवाहाटी में ईंधन की कीमतें अब भारत में सबसे सस्ती हैं।'
ज्ञात हो कि वैश्विक परिस्थितियों की वजह से लगातार बढ़ रही महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने एक साथ कई राहत भरे फैसले किए। एक बार फिर से सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती करने का फैसला किया। पेट्रोल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में आठ रुपए तो डीजल पर छह रुपए की कटौती की गई। इससे पेट्रोल की कीमतों में 9.5 रुपए प्रति लीटर तो डीजल में सात रुपए प्रति लीटर की राहत मिल सकती है। राज्यों की तरफ की तरफ से वैट में कटौती होने पर यह राहत और अधिक हो सकती है।
पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती से सरकारी खजाने पर एक लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ आएगा। पिछले साल दीपावली से ठीक पहले पेट्रोल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में पांच रुपए तो डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 10 रुपए की कटौती की गई थी।शनिवार को उज्जवला योजना में शामिल नौ करोड़ लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपए की सब्सिडी देने का भी फैसला किया गया। लाभार्थियों को 12 सिलेंडर तक 200 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। इससे सरकारी खजाने पर 6100 करोड़ रुपए का बोझ आएगा।