Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

स्पो‌र्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया जल्द ही करेगा 220 अस्सिटेंट कोचों की भर्ती

स्पो‌र्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से 220 अस्सिटेंट कोचों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अलग -अलग खेलों से जुड़े इन अस्सिटेंट कोचों की भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी। यह अनुबंध चार वर्ष का होगा। इन पदों के लिए तीन कैटेगरी में आवेदक आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदक के पास स्पो‌र्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एन
Share:
स्पो‌र्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया जल्द ही करेगा  220 अस्सिटेंट कोचों की भर्ती
Read in your preferred language.

स्पो‌र्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से 220 अस्सिटेंट कोचों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अलग -अलग खेलों से जुड़े इन अस्सिटेंट कोचों की भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी। यह अनुबंध चार वर्ष का होगा। इन पदों के लिए तीन कैटेगरी में आवेदक आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदक के पास स्पो‌र्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एनएस और एनआइएस का कोचिग डिप्लोमा होना चाहिए। किसी अन्य यूनिवर्सिटी या विदेशी यूनिवर्सिटी से कोचिग का डिप्लोमा करने वाले आवदेक भी इसके लिए आवदेन कर सकते हैं। जो खिलाड़ी ओलंपिक या इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं या किसी कोच के पास द्रोणाचार्य अवार्ड हो, तो वह भी इसके लिए अप्लाई कर सकता है। आवेदक इन पदों के लिए 20 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

खेलों के अनुसार पद

खेल - पद

आर्चरी - 13

एथलेटिक्स -20

बॉक्सिग -13

हॉकी - 13

शूटिग -3

वेटलिफ्टिग - 13

रेसलिग - 13

साइकिलिग -13

फेंसिग - 13

जूडो - 13

रोइंग -13

स्विमिग - 7

टेबल टेनिस-7

बास्केटबॉल - 6

फुटबॉल -10

जिमनास्टिक - 6

हैंडबॉल -3

कबड्डी व खो-खो - 7

कराटे - 4

कयाकिग व कैनोइंग -6

खेल स्पेक टेक्रा -5

सॉफ्टबॉल - 1

ताइकवांडो - 6

वॉलीबॉल - 6