Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

द्रौपदी मुर्मू के गृहनगर में अभी से चल रही खास तैयारी

गुरुवार को भारत के नए राष्ट्रपति के नाम पर मुहर लग जाएगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है। गुरुवार को 11 बजे संसद भवन में मतगणना शुरू होगी। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। इधर अभी परिणाम घोषित नहीं हुए हैं लेकिन द्रौपदी मुर्मू के
Share:
द्रौपदी मुर्मू के गृहनगर में अभी से चल रही खास तैयारी
Read in your preferred language.

गुरुवार को भारत के नए राष्ट्रपति के नाम पर मुहर लग जाएगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है। गुरुवार को 11 बजे संसद भवन में मतगणना शुरू होगी। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। इधर अभी परिणाम घोषित नहीं हुए हैं लेकिन द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर में उनकी जीत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आइए जानते हैं कि उनके गृहनगर में कैसी तैयारी चल रही है।
दरअसल, एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत की प्रबल संभावना है। उनका गृहनगर ओडिशा के रायरंगपुर में स्थित है। वहां बड़े पैमाने पर जश्न की तैयारी जारी है। कई जगहों पर मिठाइयां बन रही हैं और उनके गांव सहित आसपास के कई गांव के लोगों ने विजय जुलूस और आदिवासी नृत्य की योजना बनाई है।
स्थानीय भाजपा इकाईवहीं स्थानीय भाजपा इकाई परिणाम घोषित होने के बाद जश्न की योजना बना रही है। स्थानीय भाजपा नेता तपन महंत ने कहा कि हम बीस हजार लड्डू तैयार कर रहे हैं और मुर्मू को बधाई देने के लिए 100 बैनर लगाए हैं। उधर जिस स्कूल में मुर्मू ने पढ़ाई की थी वहां के प्रधानाध्यापक ने याद किया कि वह एक मेधावी छात्रा थी और लोगों की सेवा करना चाहती थी।

1968 से 1970 तक मैं वहां हेड टीचर था, जब वह स्कूल में पढ़ रही थी। द्रौपदी मुर्मू के बारे में बहुत गर्व महसूस होता है। मुझे याद है कि एक बार छात्रों से कहा गया था कि वे क्या करना चाहते हैं। कई बच्चों ने अपना-अपना जवाब दिया लेकिन मुर्मू ने कहा कि वह लोगों की सेवा करना चाहती है।
द्रौपदी मुर्मू की मौसी सरस्वती मुर्मू ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने साबित कर दिया है कि महिलाएं क्या हासिल कर सकती हैं। उसने जीवन भर बहुत संघर्ष किया है। यह अथक संघर्ष का फल है। वह बहुत विनम्र और जमीन से जुड़ी हुई प्रकृति की है। हम हमेशा सुख और दुख में साथ हैं। हमारे समय में हम लड़कियों को हमेशा बताया जाता था कि क्या क्या तुम पढ़कर करोगे। लोग उससे पूछते थे कि वह क्या कर पाएगी। अब उसने उन्हें साबित कर दिया कि वह क्या कर सकती है।
उधर भाजपा ने गुरुवार को मतगणना के बाद मेगा 'अभिनंदन यात्रा' की योजना बनाई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर उनकी ऐतिहासिक जीत के प्रतीक मार्च का नेतृत्व करेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू की लगभग निश्चित जीत का जश्न मनाने के लिए पंत मार्ग पर दिल्ली भाजपा कार्यालय से रोड शो शुरू होने वाला है।

बता दें कि मुर्मू झारखंड के पूर्व राज्यपाल और ओडिशा की पूर्व मंत्री भी हैं। वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को पड़े वोटों की गिनती आज सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी. इस चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा मैदान में हैं।