Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

फर्रूखाबाद: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के तहत आज शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सकबाई, विकास खंड
Share:
फर्रूखाबाद: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के तहत आज शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सकबाई, विकास खंड मोहम्मदाबाद तथा प्राथमिक विद्यालय तकीपुर के बूथों पर पहुँचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित बी.एल.ओ. को निर्देशित किया कि गणना प्रपत्रों को भरने व डिजिटाइजेशन/फीडिंग की प्रक्रिया में और अधिक तेजी लाई जाए, ताकि अभियान के सभी लक्ष्य समय पर पूर्ण हो सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची का सही व समयबद्ध अद्यतन लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसीलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में सुनिश्चित रूप से जोड़ने तथा त्रुटियों को दूर करने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य किया जाए।

जिलाधिकारी ने बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों के रख-रखाव एवं अभियान की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान निर्धारित समयसीमा के तहत निरंतर जारी रहेगा।