सीतापुर: आज दिनांक 01 अप्रैल 2023 को जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के उद्देश्य से जनपद की सभी सात तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसीलदार बिसवां अबिचल प्रताप सिंह ने सभी शिकायतकर्ता की शिकायतों को सुना। तहसील बिसवां में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 86 शिकायतों में से 09 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार से जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील महमूदाबाद में प्राप्त 60 प्रार्थना पत्रों में से 07, तहसील सदर में प्राप्त 21 प्रार्थना पत्रों में से 03, तहसील मिश्रिख में प्राप्त 44 प्रार्थना पत्रों में से 05, तहसील सिधौली में प्राप्त 77 प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील महोली में प्राप्त 58 प्रार्थना पत्रों में से 03, तहसील लहरपुर में प्राप्त 63 प्रार्थना-पत्रों में से 06 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष बची हुयी शिकायतों को पृष्ठांकित कर एक सप्ताह के अन्दर संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
India
सीतापुर: जनपद की सभी सात तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया
सीतापुर: आज दिनांक 01 अप्रैल 2023 को जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के उद्देश्य से जनपद की सभी सात तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसीलदार बिसवां अबिचल प्रताप सिंह ने सभी शिकायतकर्ता की शिकायतों को सुना। तहसील बिसवां में सम्पूर्ण सम
Read in your preferred language.