Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
India

सीतापुर : संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

मिश्रित /सीतापुर : जुलाई के महीने के तीसरे शनिवार को आज तहसील सम्पूर्ण समांधान दिवस का आयोजन एडीएम रामभरत त्रिपाठी की अगुवाई में तहसील के सभागार में सम्पन्न हुआ। एसडीएम गौरव रजंन श्रीवास्तव ने समांधान दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण में सहयोग किया। एडीशनल एसपी ने फरियादियों की पुलिस शिकायतों को देख
Share:
सीतापुर : संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
Read in your preferred language.

मिश्रित /सीतापुर : जुलाई के महीने के तीसरे शनिवार को आज तहसील सम्पूर्ण समांधान दिवस का आयोजन एडीएम रामभरत त्रिपाठी की अगुवाई में तहसील के सभागार में सम्पन्न हुआ। एसडीएम गौरव रजंन श्रीवास्तव ने समांधान दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण में सहयोग किया। एडीशनल एसपी ने फरियादियों की पुलिस शिकायतों को देखा । सम्पूर्ण समांधान दिवस का आयोजन तहसीलदार आर के गुप्ता ने किया। समांधान दिवस में कुल इक्तालीस फरियादियों ने तहसील पहुंचकर अपने प्रार्थना पत्र दिए। एडीएम ने जांच के दौरान कुल तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया। शेष अड़तीस प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को पांच दिवस में निस्तारण करने के आदेश दिए। तहसील समांधान दिवस आयोजन के मौके पर सभी विभागों के स्टाल तहसील परिसर में लगाए गए थे। इस मौके पर एसडीएम के अलावा सी ओ सुशील कुमार यादव, तहसील के क्षेत्र के अधिकारी ,बीडीओ मिश्रित, बीडीओ गोदलामऊ सहित तहसील के राजस्व कर्मी व पुलिस विभाग सहित सभी अन्य विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी रही।