Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

सीतापुर: चोरी की मोटर साइकिल व अवैध तमंचे सहित आटोलिफ्टर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण हेतु जनपद पुलिस को सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है। उक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में क्षेत्राधिकारी मिश्रिख के निकट पर्यवेक्षण में थाना मछरेहटा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त सचिन वाजपेयी पुत्र मुन्नाला
Share:
सीतापुर: चोरी की मोटर साइकिल व अवैध तमंचे सहित आटोलिफ्टर गिरफ्तार
Read in your preferred language.

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण हेतु जनपद पुलिस को सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में क्षेत्राधिकारी मिश्रिख के निकट पर्यवेक्षण में थाना मछरेहटा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त सचिन वाजपेयी पुत्र मुन्नालाल नि0ग्राम कन्दुवापुर थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर को परसदा पुलिया के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी गयी हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल UP 34 AA 7450 बरामद की गयी है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त उपरोक्त के पास से 1 अदद अवैध तमंचा व कारतूस 315 बोर भी बरामद हुआ है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त मोटर साइकिल थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से दिनांक 19.7.21 को चोरी की गयी थी। उक्त बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही इसी प्रकार चलती रहेगी।

ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर