बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी दर्शकों को इनकी कैमिस्ट्री काफी पसंद आती है। कहा जाता है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते पर हामी नहीं भरी है। हालांकि इस बीच सिद्धार्थ और कियारा ने कुछ ऐसा किया जिससे एक बार फिर दोनों को लेकर खबरों का बाजार गर्म है।
दरअसल बीते दिन (12 अगस्त) फिल्म शेरशाह को एक साल पूरा हुआ। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ही कियारा आडवाणी लीड रोल में थीं। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। फिल्म के एक साल पूरे होने पर सिद्धार्थ- कियारा ने लाइव किया और फैन्स और फिल्म पर खूब बातें कीं। सिद्धार्थ और कियारा को देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों अलग अलग जगहों से लाइव कर रहे हैं, लेकिन लाइव के अंत में सिद्धार्थ उठकर कियारा के पास गए तो समझ आया कि दोनों साथ ही थे। वहीं कपल ने एक प्यारा सा वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
इंस्टा लाइव में सिद्धार्थ और कियारा का एक साथ फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा। इस वीडियो के चंक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं एक बार फिर सिद्धार्थ और कियारा के रिलेशनशिप की खबरें तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले कपल के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं, हालांकि इसके बाद कियारा के बर्थडे पर दोनों साथ दिखे थे।बता दें कि शेरशाह, अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने पसंद किया था। फिल्म में सिद्धार्थ ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था और कियारा ने उनकी लेडी लव डिंपल का कैरेक्टर प्ले किया था। याद दिला दें कि फिल्म को 8.4 IMDb रेटिंग मिली है। फिल्म में सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी को फैन्स ने खूब पसंद किया था और इसके गाने भी हिट साबित हुए थे।
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खूब चर्चा में हैं। एक ओर जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में 'इंडियन पुलिस फोर्स' से एंट्री हो गई है, तो दूसरी ओर सिद्धार्थ जल्दी ही फिल्म योद्धा (Yodha) में नजर आएंगे। फिल्म में दिशा पाटनी (Disha Patani) के साथ उनकी जोड़ी बनेगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, नेशनल क्रश कहलाने वालीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ फिल्म मिशन मजनू में नजर आएंगे। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं।
बता दें कि कियारा आडवाणी की आखिरी रिलीज फिल्में'भूल भुलैया 2' और 'जुग जुग जियो' हैं, जिनके लिए उन्हें दर्शकों से वाहवाही मिली है। वहीं कियारा के अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'भेड़िया' और 'मिस्टर लेले' शामिल है। वहीं कियारा, प्रभास के साथ फिल्म स्पिरिट में भी नजर आ सकती हैं, हालांकि इसका अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
Entertainment
रिलेशनशिप को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने किया ऐलान
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी दर्शकों को इनकी कैमिस्ट्री काफी पसंद आती है। कहा जाता है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर दोनों में
Read in your preferred language.