Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

पंजाब किंग्स को मेगा आक्शन से पहले झटका, बैटिंग कोच ने दिया इस्तीफा

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) से पहले 11 और 12 फरवरी यानी शुक्रवार और शनिवार को मेगा आक्शन होना है। इससे पहले पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम को बड़ा झटका लगा है। पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले इस टीम के हेड कोच हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने बैंटिग कोच के पद से इस्तीफा दे दिया
Share:
Read in your preferred language.

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) से पहले 11 और 12 फरवरी यानी शुक्रवार और शनिवार को मेगा आक्शन होना है। इससे पहले पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम को बड़ा झटका लगा है। पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले इस टीम के हेड कोच हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने बैंटिग कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। वह आइपीएल 2020 में फ्रेंचाइजी से जुड़े थे और कुंबले की अगुवाई वाली स्पोर्ट स्टाफ के हिस्सा थे।
बता दें कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से जाफर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। उऩके पोस्ट और मीम काफी पसंद किया जाता है। पंजाब किंग्स के बैटिंग कोच से इस्तीफा देने की जानकारी उन्होंने काफी निराला अंदाज में दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के गाना 'अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना' की तस्वीर पोस्ट की, रणबीर कपूर यह गाना गा रहे हैं। साथ ही गाने के ये बोल भी लिखे हुए हैं। इसके अलावा पूर्व ओपनर ने कोच अनिल कुंबले समेत पूरी टीम को आइपीएल 2022 के लिए शुभकामनाएं दी।
पंजाब की फ्रेंचाइजी के साथ अपने दो साल के कार्यकाल के दौरान जाफर ने केएल राहुल मयंक अग्रवार और टी 20 के दिग्गज क्रिस गेल के साथ काम किया। पंजाब की टीम ने पिछले दो सत्रों में खराब प्रदर्शन किया। आइपीएल 2020 और 2021 दोनों में अंक तालिका में छठे स्थान पर रही
बालीवुड सुपरस्टार प्रीति जिंटा की सह-स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी की पिछले कुछ सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद मेगा आक्शन में नजर बेहतर टीम बनाने पर होगी। केएल राहुल अब टीम के साथ नहीं हैं। वह प्री-ड्राफ्ट में नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजायंट्स में शामिल हुए थ

पंजाब किंग्स ने केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। ये दो खिलाड़ी मयंक अग्रवाल (12 करोड़ रुपये) और अनकैप्ड बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (4 करोड़ रुपये) हैं। मेगा आक्शन के लिए पंजाब किंग्स के पर्स में 72 करोड़ रुपये हैं। टीम में 23 स्लाट खाली है। अधिकतम आठ विदेशी क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं।