Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

शाहजहांपुर : जनता की समस्याओं के निस्तारण को लेकर सक्रिय दिखे जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। जिलाधिकारी ने कई मामलों का मौके पर ह
Share:
शाहजहांपुर : जनता की समस्याओं के निस्तारण को लेकर सक्रिय दिखे जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह
Read in your preferred language.

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

जिलाधिकारी ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि जिन शिकायतों का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

जनता दर्शन कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, नगर विकास, पंचायतीराज सहित कई विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे भी इसी प्रकार समस्याओं का समाधान होता रहेगा।