शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म जर्सी (Jersey) आज सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। गौतम तिन्नानुरी की इस फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट किसी ना किसी वजह के चलते कई बार बदली गई। बीते दिनों ही मुंबई में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी जहां पर कई फिल्मी सितारे जर्सी देखने पहुंचे थे। एक्टर की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने भी यह फिल्म देख ली है और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ भी की है। बदले में शाहिद कपूर ने भी अपनी पत्नी पर भर-भरकर प्यार उड़ेला है।
जर्सी देखने के बाद मीरा राजपूत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बड़ा ही प्यारा सा नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'आप जादू हैं शाहिद कपूर…इस टेस्ट के अंत तक बड़ा ही लंबा सफर रहा…हर एक पारी पर कोई ना कोई नया मोड़ आया है और हर बार आपने इस पर फतेह हासिल की है।' इस नोट के साथ मीरा राजपूत ने जर्सी की पूरी टीम को भी टैग किया है। मीरा राजपूत के इस रिएक्शन पर शाहिद कपूर ने भी रिएक्ट कर दिया है। मीरा राजपूत के नोट को शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा है, 'आप हर बार मेरी विंगंमैन बन सकती हैं और मैं आपका…'
शाहिद कपूर की नई फिल्म तेलुगु फिल्म जर्सी की ही ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। तेलुगु में बनी जर्सी में नानी ने लीड रोल किया था। शाहिद कपूर की जर्सी में उनके पिता पकंज कपूर ने भी अहम रोल अदा किया है। बात की जाए जर्सी की कहानी की तो यह एक ऐसे क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है जो मैदान पर अपने बेटे के सपनों को पूरा करने के लिए वापसी करता है। इस दौरान उसे कई अग्निपरीक्षा से भी गुजरना पड़ता है।
Entertainment
शहीद कपूर की मूवी जर्सी आज रिलीज़ होगी, मीरा राजपूत ने की जर्सी की तारीफ
शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म जर्सी (Jersey) आज सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। गौतम तिन्नानुरी की इस फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट किसी ना किसी वजह के चलते कई बार बदली गई। बीते दिनों ही मुंबई में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की इस फिल्म की स्पेशल स्
Read in your preferred language.