Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
Entertainment

सीमा सजदेह लड़खड़ाती दिखीं करण जौहर की पार्टी में, यूजर्स ने कहा ज्यादा पी ली है

बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान और उनकी वाइफ सीमा सजदेह का तालाक हो चुका है। शादी टूटने के बाद सीमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। हालही में सीमा फिल्ममेकर करण जौहर की डिनर पार्टी में पहुंची, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सीमा को नशे की हालत में स्पॉट किया गया। इस वीडियो में सीमा पैप
Share:
सीमा सजदेह लड़खड़ाती दिखीं करण जौहर की पार्टी में, यूजर्स ने कहा ज्यादा पी ली है
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान और उनकी वाइफ सीमा सजदेह का तालाक हो चुका है। शादी टूटने के बाद सीमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। हालही में सीमा फिल्ममेकर करण जौहर की डिनर पार्टी में पहुंची, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सीमा को नशे की हालत में स्पॉट किया गया। इस वीडियो में सीमा पैपराजी को पोज देती हुई नजर आईं लेकिन वो ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही हैं, जिसे देखने के बाद फैंस ने इस वीडियो पर अपना जमकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'नशे सी चढ़ गई' तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'टू मच ड्रंक'। बता दें, सीमा खान एक फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट हैं। कई बार वह अपने ग्लैमरस लुक के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं।
फैशन डिजानइनर सीमा सजदेह- सोहेल खान 24 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों अब अलग-अलग अपार्टमेंट में रह रहे हैं। कपल के दो बेटे निर्वान और योहान हैं। सीमा एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अर्जुन सजदेह हैं। सीमा के भाई बंटी सजदेह कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड इंटरटेनमेंट के फाउंडर हैं।
सोहेल और सीमा ने 1998 में भागकर शादी की थी। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं और फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए वो मुंबई गई थीं। इसी बीच सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई थी। सोहेल के मुताबिक, उन्हें सीमा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।