Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

टीम इंडिया को 55 रन पर दूसरा झटका, धवन भी आउट…

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। कप्तान शिखर धवन 28 और शुभमन गिल 13 रन बनाकर आउट हुए। एडम मिल्ने ने 2 विकेट लिए हैं। शुभमन गिल : मिल्ने की बॉल को फ्लिक क
Share:
टीम इंडिया को 55 रन पर दूसरा झटका, धवन भी आउट…
Read in your preferred language.

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
कप्तान शिखर धवन 28 और शुभमन गिल 13 रन बनाकर आउट हुए। एडम मिल्ने ने 2 विकेट लिए हैं।
शुभमन गिल : मिल्ने की बॉल को फ्लिक करना चाहते थे। लेकिन, स्क्वैयर लेग की दिशा में सैंटनर के हाथ कैच हुए।
शिखर धवन : एडम मिल्ने ने धवन को क्लीन बोल्ड कर दिया।
न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है। जबकि टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के उतरी है।
भारतः शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और यजुवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्युसन।पहला मैच जीतकर कीवी टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। वेदर प्रिडिक्शन वेबसाइट एक्युवेदर के अनुसार तीसरे वनडे में भी बारिश की आशंका है। फिलहाल बारिश नहीं हो रही है और मुकाबला जारी है।
यदि यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है तो यह भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक का छठा बेनतीजा वनडे होगा। अगली तस्वीर में देखिए कि किस टीम के खिलाफ भारत के कितने वनडे मैच रद्द हुए हैं।
न्यूजीलैंड की टीम पिछले कुछ सालों से घरेलू जमीन पर वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। कीवी टीम को घर में 2019 के बाद से किसी भी वनडे सीरीज में हार नहीं मिली है। 2019 में उसे भारत ने 4-1 से हराया था। उसके बाद से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को दो बार और भारत व नीदरलैंड को 1-1 बार 3-0 के अंतर से हराया है।