टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। लीसेस्टरशायर के खिलाफ हम सभी ने देखा था कि रोहित शर्मा पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन दूसरे पारी में नजर नहीं आए। ऐसे में उनको लेकर तमाम तरह की बातें सामने आईं। हालांकि, अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वे क्यों वार्मअप मैच में बल्लेबाजी नहीं करने उतरे।
दरअसल, टीम के कप्तान रोहित शर्मा को कोरोना संक्रमित पाया गया है। रोहित शर्मा की तबीयत खराब थी और ऐसे में वे बल्लेबाजी नहीं कर सके। वहीं, शनिवार 25 जून को उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ था, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं। रोहित इस समय बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। पहली बार विदेश में टेस्ट कप्तानी करने जा रहे रोहित को टीम होटल में आईसोलेशन में रखा गया है।
"टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को आयोजित रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। वह फिलहाल टीम होटल में आइसोलेशन में है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में है। उनकी सीटी वैल्यू का पता लगाने के लिए रविवार को आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा।" अगर रोहित शर्मा की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आती है तो फिर ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है
India
कोरोना पॉजिटिव हुए रोहित शर्मा , टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। लीसेस्टरशायर के खिलाफ हम सभी ने देखा था कि रोहित शर्मा पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन दूसरे पारी में नजर नहीं आए। ऐसे में उनको लेकर तमाम तरह की बातें सामने आईं। हालांकि, अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने साफ कर दि
Read in your preferred language.