Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
Entertainment

29 नवंबर को इम्फाल, मणिपुर में रणदीप और लिन ने सात फेरे लिए

रणदीप और लिन ने 29 नवंबर को इम्फाल, मणिपुर में सात फेरे लिए। दोनों ने अपने खास दिन पर ट्रेडिशनल मणिपुरी शादी का जोड़ा चुना। शादी के वक्त रणदीप मणिपुर की खास पगड़ी और सफेद रंग का धोती-कुर्ता पहने नजर आए। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से एक दिन पहले शादी रचा ली। रणदीप
Share:
29 नवंबर को इम्फाल, मणिपुर में रणदीप और लिन ने सात फेरे लिए
Read in your preferred language.

रणदीप और लिन ने 29 नवंबर को इम्फाल, मणिपुर में सात फेरे लिए। दोनों ने अपने खास दिन पर ट्रेडिशनल मणिपुरी शादी का जोड़ा चुना। शादी के वक्त रणदीप मणिपुर की खास पगड़ी और सफेद रंग का धोती-कुर्ता पहने नजर आए।
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से एक दिन पहले शादी रचा ली। रणदीप हुड्‌डा मूलरूप से हरियाणा में रोहतक जिले के गांव जसिया के रहने वाले हैं। दुल्हन के नॉन जाट होने पर रणदीप हुड्‌डा के एक पुराने वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर उन पर तंजा कसा जा रहा है।
इस वीडियो में रणदीप हुड्‌डा कहते सुनाई दे रहे है कि ‘हमारी फेमिली में किसी की नॉन जाट में शादी नहीं हुई। ना ही हमारी लड़की किसी नॉन के यहां गई। सदियों से ऐसा हो रहा है।’
‘जाटों का अड्‌डा ऑफियल, डीयू जाट यूनियन के अलावा कुछ अन्य इंस्टाग्राम यूजर्स ने रणदीप हुड्‌डा के इस वीडियो की रील बनाकर कई लोगों को टैग किया हुआ है। इसमें यूजर्स ने उन पर किसान आंदोलन और पहलवानों के आंदोलन पर चुप्पी साधे रखने पर भी सवाल खड़े किए। वहीं एक यूजर्स ने कहा- हां भाई हो गई जाटों में शादी
कपल पिछले 4 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। रणदीप ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप 'मोटले' के दरमियान हुई थी। उस समय रणदीप उनके सीनियर थे।
इम्फाल में लिए सात फेरे
बता दें कि 29 नवंबर को रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मणिपुर के इम्फाल में सात फेरे लिए। लिन उम्र में रणदीप से 10 साल छोटी हैं वो मणिपुर की जानी-मानी मॉडल हैं, साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं।
कपल पिछले 4 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। रणदीप ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप 'मोटले' के दरमियान हुई थी। उस समय रणदीप उनके सीनियर थे। उन्होंने कहा, 'हम दोनों काफी समय से दोस्त हैं। हमारी मुलाकात थिएटर के दौरान हुई थी। हमारी दोस्ती बहुत गहरी थी और इसलिए अब हम इस दोस्ती को शादी में बदलना चाहते हैं।'
शादी में रणदीप मणिपुर की खास पगड़ी और सफेद रंग का धोती-कुर्ता पहने नजर आए। वहीं ब्राइड लिन लैशराम ने सिलेंड्रिकल स्कर्ट पहने नजर आईं जो बांस और मोटे फैब्रिक से बनाई जाती है।
मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने इंफाल के शन्नापुंग रिसॉर्ट में शादी की। दोनों के परिवार और रिश्तेदार शादी में शामिल हुए। कपल ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सभी से छुपाकर रखा था। कुछ दिन पहले ही दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया था। रणदीप और लिन मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे।