Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
Entertainment

रणबीर कपूर नहीं एक्सेप्ट कर रहे फिल्मों के ऑफर, लेंगे पैटर्निटी लीव

बीते कुछ वक्त से बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और सुपर क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक ओर जहां रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है तो दूसरी ओर जल्दी ही कपल के घर किलक
Share:
रणबीर कपूर नहीं एक्सेप्ट कर रहे फिल्मों के ऑफर, लेंगे पैटर्निटी लीव
Read in your preferred language.

बीते कुछ वक्त से बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और सुपर क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक ओर जहां रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है तो दूसरी ओर जल्दी ही कपल के घर किलकारी गूंजनी वाली है। हाल ही में आलिया भट्ट का बेबी शावर हुआ था, जिसके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इस बीच अब कपल की बेबी को लेकर प्लानिंग से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूजे पर प्यार लुटाने और केयर का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल के एक दोस्त ने बताया है कि रणबीर पैटर्निटी लीव लेने की तैयारी में हैं और वो पिता बनने को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। वहीं उनका कहना है कि आलिया को काम पर वापसी करनी चाहिए, जबकि वो बच्चे का ख्याल रखेंगे। इस न्यूज ने फैन्स को काफी एक्साइटिड कर दिया है।
दरअसल डीएनपी इंडिया ने कपल के दोस्त के हवाले से लिखा, 'रणबीर पैटर्निटी लीव लेना चाह रहे हैं और ये उनका खुद का आइडिया है। वो पिता बनने के लिए उत्साहित हैं और कह रहे हैं कि डिलीवरी के बाद आलिया को काम पर वापसी करनी चाहिए।' रिपोर्ट में आगे ये भी कहा गया है कि आलिया के पास कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें खत्म करना बेहद जरूरी है। आलिया, करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ ही संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा में नजर आएंगी।
आलिया के अलावा रणबीर को संदीप वांगा की फिल्म एनिमल का शूट खत्म करना है। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर अब किसी भी नए प्रोजेक्टस के लिए हां नहीं कह रहे हैं क्योंकि वो घर पर रहना चाहते हैं, अपने बच्चे के साथ वक्त बिताना चाहते हैं, हालांकि पैटर्निटी लीव के बाद वो दोबारा काम पर वापसी करेंगे। गौरतलब है कि रणबीर- आलिया के बेबी को लेकर 'रालिया' फैन्स काफी ज्यादा एक्साइटिड हैं।