Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
Entertainment

21 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। ऐसे में बीती रात ये कपल गोवा के एयरपोर्ट पर साथ नजर आया। जहां जैकी कैजुअल लुक में स्पॉट हुए। वहीं रकुल ऑरेंज को-ऑर्ड सेट पहने दिखीं। जैकी भगनानी अपने भतीजे और भतीजी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आए। आज सुबह गोवा एयरपोर्ट पर जैकी भ
Share:
21 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी
Read in your preferred language.

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। ऐसे में बीती रात ये कपल गोवा के एयरपोर्ट पर साथ नजर आया। जहां जैकी कैजुअल लुक में स्पॉट हुए। वहीं रकुल ऑरेंज को-ऑर्ड सेट पहने दिखीं। जैकी भगनानी अपने भतीजे और भतीजी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आए।
आज सुबह गोवा एयरपोर्ट पर जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी और मां पूजा भगनानी भी नजर आए।
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत पिछले 2 सालों से रिलेशनशिप में हैं। रकुल ने 2022 में अपने बर्थडे पर जैकी के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। उन्होंने जैकी को उस साल का 'सबसे बड़ा गिफ्ट' बताया था। अपनी लव स्टोरी के बारे में रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दोनों पड़ोसी थे, लेकिन कभी उनकी बातचीत नहीं हुई थी। फिर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों मिले। इस मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।