राजनाथ ने विपक्ष के नेताओं से सदन चलाने में मांगा सहयोग
संसद में हंगामे के कारण बार-बार के स्थगन के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं को फोन कर सदन चलाने में उनका सहयोग मांगा है। यह जानकारी सोमवार को सूत्रों ने दी। सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह, राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं को फोन किया और सदन चलाने में उनका स
By
Kavya Tripathi
•
Published
03 August 2021, 05:29 PM
•
1 Views
Share:
Read in your preferred language.
संसद में हंगामे के कारण बार-बार के स्थगन के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं को फोन कर सदन चलाने में उनका सहयोग मांगा है। यह जानकारी सोमवार को सूत्रों ने दी।
सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह, राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं को फोन किया और सदन चलाने में उनका सहयोग मांगा। जिस पर विपक्षी नेताओं ने कहा कि सरकार को विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए, विपक्ष सरकार को सहयोग देने के लिए तैयार है ।