Monday, 14 September 2026 | 7:30 PM
India

रायपुर :रमन सिंह का बड़ा आरोप- 500 किसानों ने की है आत्महत्या

रायपुर -:छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी बताने के लिए बीजेपी सड़क पर उतरेगी । आज पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। रमन सिंह ने कहा कि ढ़ाई साल में नाकामी का कीर्तिमान बना है, ..इनका श्लोगन था- वक्त है बदलाव का…अब लोग कहने लगे हैं ये वक्त है पछतावे का। अब वक्त आ गय
Share:
रायपुर :रमन सिंह का बड़ा आरोप- 500 किसानों ने की है आत्महत्या
Read in your preferred language.

रायपुर -:छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी बताने के लिए बीजेपी सड़क पर उतरेगी । आज पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। रमन सिंह ने कहा कि ढ़ाई साल में नाकामी का कीर्तिमान बना है, ..इनका श्लोगन था- वक्त है बदलाव का…अब लोग कहने लगे हैं ये वक्त है पछतावे का। अब वक्त आ गया है सवाल पूछने का, कि जो चुनाव के वक्त 36 वादे किये गये थे, उनका क्या हुआ। स्कूल, सड़क और अस्पतालों का क्या हुआ। रमन सिंह ने कहा कि ये पहली सरकार होगी जो धान बेचने के एक साल बाद भी पूरा पैसा किसानों को नहीं दे पायी,  किसानो के 450 करोड़ काट लिये। रमन सिंह ने कहा कि  अब तक 500 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे कह रहे कि आठ लाख हेक्टेयर खेती का रकबा हम घटाएंगे। पहले इतना घटा चुके है और घटाने के बाद किसानो का क्या हाल होगा।कर्ज को लेकर भी सरकार पर रमन सिंह ने निशाना साधा है। रमन सिंह ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के 15 साल के सरकार में 33 हजार करोड़ का कर्ज था, लेकिन इस सरकार ने 30 महीने में 36 हजार 170 करोड़ का कर्ज ले लिया है। 5 साल पूरे होते-होते1 लाख 30 हजार करोड़ का कर्ज हो जाएगा। जीडीपी के बराबर कोई कर्ज नही हो सकता, उन्होंने कहा कि कर्ज में ब्याज का भुगतान 5 हजार करोड़ भरना पड़ा रहा है।

रमन सिंह ने शराबबंदी के वादे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। रमन सिंह ने कहा कि  गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाई थी  कि पूर्ण शराबबंदी की जायेगी, लेकिन शराब जरूर पहुंचा रही है। महासमुंद में 6 लोग आत्महत्या कर लेते हैं यह शराब का इफेक्ट है।रमन सिंह ने मांग की ढाई साल में एक एक सवालो का सरकार जवाब दे।