Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

रायपुर :- जल जागरण अभियान पर युवाओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

तिल्दा नेवरा :- नेहरू युवा केंद्र रायपुर जिला युवा अधिकारी श्री अर्पित तिवारी जी के मार्गदर्शन में NYV भारती साहू के द्वारा ग्राम कोदवा ब्लॉक तिलदा में जल जागरण अभियान पर युवाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में कृष्णा प्रसाद सिन्हा जी ने युवाओं को जल संरक्षण के सम्बन्ध मे
Share:
रायपुर :- जल जागरण अभियान पर युवाओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
Read in your preferred language.

तिल्दा नेवरा :- नेहरू युवा केंद्र रायपुर जिला युवा अधिकारी श्री अर्पित तिवारी जी के मार्गदर्शन में NYV भारती साहू के द्वारा ग्राम कोदवा ब्लॉक तिलदा में जल जागरण अभियान पर युवाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में कृष्णा प्रसाद सिन्हा जी ने युवाओं को जल संरक्षण के सम्बन्ध में जल के महत्व को बताते हुए कहा की जल हमारे जीवन में एक अभिन्न अंग की तरह है बल्कि हमारा शरीर ही जल से बना हुआ है जल पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवो के लिए आवश्यक है जल के बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते जल पर जितना अधिकार मनुष्यो का है उतना ही अन्य जीवो का भी है यदि जल का हम इसी प्रकार अंधाधुंध प्रयोग करें तो भविष्य संकटमय हो सकता है। जल का बूंद बूंद बहुत कीमती है इसे व्यर्थ ना बर्बाद करे, जल का महत्व समझे और जल का संरक्षण करने कहा | NYV भारती साहू ने युवाओं को जल का समुचित उपयोग करने हेतु आग्रह करते हुए कहा की यदि भविष्य में जल संकट को रोकना है तो युवाओ को अपना दायित्व समझते हुए शुरुआत अपने व अपने आस पास से करना होगा। तथा वाटर हार्वेस्टिंग पर ध्यान देना होगा, इसके लिए हमे अपने घर के छत पर एकत्रित होने वाली वर्षा जल को पाइप द्वारा नीचे गढ्ढा खोदकर उसमे जल का संरक्षण कर हम भूमिगत वाटर लेवल को कैसे बढ़ा सकते हैं यह बताया गया | कार्यक्रम को सफल बनाने में फील्ड को-ऑर्डिनेटर सुशीला ठाकुर जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही आस पास के गाँव में covid वोलुनटियर का कार्य करने वाले स्वयंसेवको की भी उपस्थिति रही |

सौरभ सिंह यादव