Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

रायपुर -: स्कूल जा रही छात्रा पर हमला कर भागे बाइक सवार

तिल्दा - नेवरा हेल्मेट पहने दो युवकों ने कि वारदात पुलिस ने सुरुकी कड़ी जांचा पड़ताल नगर में शुक्रवार को सुबह हुई एक हमले कि घटना ने सनसनी फैला दी है स्कूल के लिए निकली 12 वीं की एक छात्र पर बाइक में पीछे से आए दो युवकों ने एकाएक किसी हथियार से हमला और फरार हो गए .17 वर्षीय छात्रा को कलाई में मामूली
Share:
Read in your preferred language.

तिल्दा - नेवरा हेल्मेट पहने दो युवकों ने कि वारदात पुलिस ने सुरुकी कड़ी जांचा पड़ताल नगर में शुक्रवार को सुबह हुई एक हमले कि घटना ने सनसनी फैला दी है स्कूल के लिए निकली 12 वीं की एक छात्र पर बाइक में पीछे से आए दो युवकों ने एकाएक किसी हथियार से हमला और फरार हो गए .17 वर्षीय छात्रा को कलाई में मामूली जख्म आया है लेकिन वारदात के तरीके ने सनसनी फैला दी है . पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है . घटना कोहका रोड नेवरा में 11.30 बजे के आसपास हुई .उक्त बालिका स्कूल के लिए निकली थी पिछे से एक बाइक में सवार दो युवक आए और हमला करके फरार हो गए घटना कि वजह से स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन ऐसा माना जा रहा हैं कि छात्रा को डराने के लिए युवकों ने हमला किया है . हमलावरों ने हेलमेट लगाया हुआ था इसलिए उनके चेहरे को देखा नही जा सका है
सीसी कैमरे खंगाले जा रहे नगर के
आलबत्ता तिल्दा पुलिस नगर के सभी सीसी केमारो को चेक करवा रही है पुलिस को कुछ ऐसे संकेत मिले है कि हमलावर स्थानीय हो सकते है कई बिंदुओं पर जांच करते हुए पुलिस हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है

सवांददाता: सौरभ कुमार यादव