Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

रायबरेली:करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

डलमऊ/ रायबरेली: दुर्गा पंडाल में बिजली लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया लोगों की चीख पुकार सुनकर युवक को किसी तरह करंट से मुक्त करा कर आनन फानन उसे डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी
Share:
रायबरेली:करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
Read in your preferred language.

डलमऊ/ रायबरेली: दुर्गा पंडाल में बिजली लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया लोगों की चीख पुकार सुनकर युवक को किसी तरह करंट से मुक्त करा कर आनन फानन उसे डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुरौली दमा निवासी विपिन 19 वर्ष पुत्र सत्रोहन गांव में ही एक दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली की लाइन जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया युवक को करंट की चपेट में देख मौके पर अपना तफरी मच गई आसपास के लोगों ने किसी तरह युवक को करंट से मुक्त कराकर गंभीर अवस्था में डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए जाने लगे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई है। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। शारदीय नवरात्र गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हैं जिसके चलते जगह-जगह देवी पंडाल पूजा अर्चना के लिए सजाए जा रहे हैं। उक्त गांव में भी शारदीय नवरात्र पर दुर्गा पंडाल लगाकर पूजा अर्चना की जाती है जिसकी तैयारियां जोर शोर से हो रही थी बुधवार को देर शाम बिजली जोड़ते समय युवक की करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई है।