Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

रायबरेली: महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट का लगाया आरोप।

ऊंचाहार। क्षेत्र के रैयापुर गांव निवासी महिला ने पड़ोसियों पर बच्चे के साथ मारपीट, तथा लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। उक्त गांव निवासी श्याम लाल की पत्नी मंजू देवी का आरोप है कि बुधवार की देर शाम उसका छह वर्षीय बेटा दरवाजे पर खेल रहा था। तभी पड
Share:
Read in your preferred language.
ऊंचाहार। क्षेत्र के रैयापुर गांव निवासी महिला ने पड़ोसियों पर बच्चे के साथ मारपीट, तथा लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। उक्त गांव निवासी श्याम लाल की पत्नी मंजू देवी का आरोप है कि बुधवार की देर शाम उसका छह वर्षीय बेटा दरवाजे पर खेल रहा था। तभी पड़ोसियों ने डंडे से उसको मारना शुरू कर दिया। बच्चे के चीखने चिल्लाने पर वह घर से छुडाने दौड़ी तो उसे भी धक्का मार कर गिरा दिया जिससे उसके शरीर के वस्त्र खुल गए। और उसकी लज्जा भंग हो गई। आरोप है कि इन्हीं लोगों द्वारा इससे पूर्व भी दो बार उसके साथ मारपीट की गई है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच करा कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।