Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

रायबरेली : ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हुआ स्वागत।

ऊंचाहार/ रायबरेली : नगर स्थित ब्लॉक कार्यालय के सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भाजपा के रनर प्रत्याशी द्वारा फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष व जिला प
Share:
Read in your preferred language.

ऊंचाहार/ रायबरेली : नगर स्थित ब्लॉक कार्यालय के सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भाजपा के रनर प्रत्याशी द्वारा फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिरकत की।
मंगलवार को ब्लॉक सभागार में ऊंचाहार विधानसभा के रनर प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्य उर्फ अशोक की अध्यक्षता में क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक बैठक की गई। जिसमें क्षेत्र के अधिकांश ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। उत्कृष्ट मौर्य व भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ने आए हुए ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का माल्यार्पण कर उन्हें अंग वस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया।
वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को जनता ने क्षेत्र में विकास कार्यों की नई गति देने के लिए चुना है। सभी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र का विकास कराना है। जिसके लिए हम आपके साथ हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उत्कृष्ट मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि सभी को एकजुट होकर 2022 का चुनाव भाजपा को जिताना है। हम आपके साथ हैं क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति किसी भी समय अपनी व क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यक्तिगत मुझसे मिल सकता है। हर हाल में उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर जगतपुर ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह,राजा जितेंद्र बहादुर सिंह ,प्रधान पुत्तीलाल मौर्य, रवि सिंह, मनीष सिंह, अनुज,अनिल पाण्डे,उपाध्याय, धनराज यादव, सुधीर गुप्ता, जितेन्द्र सिंह सेमरा, धनराज यादव, पुत्ती लाल, प्रधानाध्यापक छोटेलाल समेत कई लोग उपस्थित रहे।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य