India
रायबरेली: दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए,
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर स्थित बाबूगंज बाजार में दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए,जिन्हें राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की दोपहर प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे शिवबख्श छिनौरा गांव निवासी पुनी
Read in your preferred language.
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर स्थित बाबूगंज बाजार में दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए,जिन्हें राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की दोपहर प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे शिवबख्श छिनौरा गांव निवासी पुनीत सिंह 26 वर्ष व सौरभ सिंह 22 वर्ष बाइक से रायबरेली से वापस लौट रहे थे तभी बाबूगंज बाजार में सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दो युवक सीएचसी आये थे जिनका इलाज किया गया है।