Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

रायबरेली: ट्रक चालक दयासंकर को उसके ही मालिक ने मारपीट कर किया घायल

लालगंज रायबरेली। सरायं बैरियाखेडा निवासी दयासंकर मिश्रा पुत्र भगवान मिश्रा ने अपने ही ट्रक मालिक आनन्द यादव व भानू यादव सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ बेसमेंट के अन्दर बन्द करके मारपीट करने का आरोप लगाया है।मामले की सिकायत दयासंकर ने लालगंज पुलिस से की है।दयासंकर का कहना है कि 28 अप्रैल को वो मौरंग ल
Share:
Read in your preferred language.


लालगंज रायबरेली।सरायं बैरियाखेडा निवासी दयासंकर मिश्रा पुत्र भगवान मिश्रा ने अपने ही ट्रक मालिक आनन्द यादव व भानू यादव सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ बेसमेंट के अन्दर बन्द करके मारपीट करने का आरोप लगाया है।मामले की सिकायत दयासंकर ने लालगंज पुलिस से की है।दयासंकर का कहना है कि 28 अप्रैल को वो मौरंग लोड करके बेचने हैदरगढ गया था।उस दौरान मोटर के तीन टायर फट गये थे।वो जब मौरंग बेचकर वापस लौटा था और बन्नामऊ के पास साईं ढाबा मे भोजन करके मोटर मे लेट गया।तभी रात मे मोटर मालिक आनन्द यादव अपने अन्य साथियों के साथ आये और मौरंग बेच का 50 हजार रूपये व उसका स्वयं का 10 हजार रूपया छीन लिया।साथ ही उसे अपने साथ जबरन चैपहिया वाहन मे भर ले गये।अपने भट्ठे के बेसमंट मे ले कर बन्द कर दिया और मारा पीटा।मोटर मालिक ने टायर फाड देने का आरोप लगाते हुये मेरे चचेरे भाई को बुलाकर 6 हजार रूपया और लिया,तब जाकर उसे छोडा।चालक दयासंकर का कहना है कि मोटर मे मौरंग ओवरलोड लदी थी,टायर गडबड थे जिसके कारण टायर फटे है।दयासंकर ने लालगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।