Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

रायबरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से बर्तन व्यापारी की दर्दनाक मौत

डलमऊ /रायबरेली : डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बहरिया गांव के पास शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल से फेरी लगाकर बर्तन बेचने वाले व्यापारी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई सूचना प
Share:
Read in your preferred language.

डलमऊ /रायबरेली : डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बहरिया गांव के पास शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल से फेरी लगाकर बर्तन बेचने वाले व्यापारी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार मध्य रात्रि लगभग 12:00 बजे रायबरेली डलमऊ मार्ग के बीच बहरिया 14 मील गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल से फेरी लगाकर बर्तन बेचने वाले व्यापारी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई फतेहपुर जनपद के किशनपुर गांव निवासी सत्रोहन सोनकर उम्र 32 वर्ष पुत्र हीरालाल डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान पर रहकर मोटरसाइकिल से फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करता था देर रात वह फेरी लगाकर वापस अपने घर जा रहा था जब वह डलमऊ रायबरेली राजमार्ग के बहरिया 14 मील गांव के पास पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना की जानकारी आसपास के लोगों की हुई तो आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई तो पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक की पत्नी पूजा सोनकर ने डलमऊ कोतवाली में अज्ञात वाहन एवं अज्ञात चालक के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात वाहन से फेरी लगाकर बर्तन बेचने वाले व्यापारी की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जांच की जा रही है।