Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

रायबरेली: टॉप टेन अपराधी को भेजा जेल

डलमऊ/ रायबरेली :डलमऊ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है जिसको लेकर क्षेत्र में अपराधी व माफिया किस्म के लोगों में दहशत बना हुआ है रविवार को डलमऊ पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब अपराधी व शराब माफिया को अवैध पोस्ता छिलका के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है डलमऊ पुलिस ने मुखब
Share:
रायबरेली: टॉप टेन अपराधी को भेजा जेल
Read in your preferred language.


डलमऊ/ रायबरेली :डलमऊ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है जिसको लेकर क्षेत्र में अपराधी व माफिया किस्म के लोगों में दहशत बना हुआ है रविवार को डलमऊ पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब अपराधी व शराब माफिया को अवैध पोस्ता छिलका के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है डलमऊ पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर दीनगंज थाना डलमऊ निवासी अमरेश जायसवाल पुत्र राजकिशोर जयसवाल जिसके विरुद्ध पूर्व में डलमऊ कोतवाली में 1 दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है। आज तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 2200 ग्राम पोस्ता छिलका बरामद हुआ है कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दीनगंज निवासी टॉप टेन अपराधी व शराब माफिया अमरेश जायसवाल को 2200 ग्राम पोस्ता छिलका के साथ गिरफ्तार किया गया है पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा जा रहा है आरोपी के विरुद्ध पूर्व में ही गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।