लालगंज /रायबरेली ।प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने तत्परता बरतने हुए पूरे अम्बरबीर मजरे दतौली गांव में हुई दुराचार की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी मुलजिम को पकड़ कर जेल भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अजय उर्फ हसमत अली उर्फ इमरान पुत्र रहमत सेठ ग्राम परसी थाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर का निवासी है ।आरोपी और पीड़िता का पिता विनोद गुप्ता टेंपो चालक है ।चालक होने के नाते अभियुक्त विनोद गुप्ता के घर आता जाता था ।9 दिसंबर को वो टेंपो खराब होने के चलते आरोपी इमरान विनोद गुप्ता के यहां रुक गया था ।विनोद गुप्ता शराब का आदी है जिससे मौका पाकर इमरान ने विनोद गुप्ता की नाबालिग पुत्री के साथ गुरुवार की रात जबरन दुराचार किया। बालिका की हालत बिगड़ने पर विनोद गुप्ता उसे लेकर सरकारी अस्पताल लालगंज ले गए जहां से घटना की जानकारी लालगंज पुलिस को मिली। लालगंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आरोपी इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और पीड़ित बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल रायबरेली में भर्ती कराया ।वही कोतवाल राजेश सिंह ने छापामारी कर आरोपी इमरान को दोसडका के पास उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह भागने की फिराक में था ।कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि राजेश गुप्ता की तहरीर पर आरोपी इमरान के खिलाफ धारा 376, 452, 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज उसे जेल भेजा गया है।
India
रायबरेली :नाबालिग बालिका के साथ दुराचार करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल
लालगंज /रायबरेली ।प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने तत्परता बरतने हुए पूरे अम्बरबीर मजरे दतौली गांव में हुई दुराचार की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी मुलजिम को पकड़ कर जेल भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अजय उर्फ हसमत अली उर्फ इमरान पुत्र रहमत सेठ ग्राम परसी थाना हुसैनग
Read in your preferred language.