Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

रायबरेली -चोरी की मोटर साइकिलों सहित पुलिस ने दो को दबोचा

लालगंज-रायबरेली।लालगंज कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अफीम के पोस्ते सहित चोरी की मोटर साइकिले बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गश्ती दल ने बृजेन्द्र नगर में सघन तलाशी अभियान चलाया आया।वहां साकेत नगर लालगंज मोहल्ले के रहने वाले शिवशंकर म
Share:
Read in your preferred language.

लालगंज-रायबरेली।लालगंज कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अफीम के पोस्ते सहित चोरी की मोटर साइकिले बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गश्ती दल ने बृजेन्द्र नगर में सघन तलाशी अभियान चलाया आया।वहां साकेत नगर लालगंज मोहल्ले के रहने वाले शिवशंकर मिश्र पुत्र शिवकरन मिश्रा व दूसरा सरांय बैरिहाखेड़ा निवासी अमरेन्द्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह पुत्र रामहर्ष सिंह को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की मोटर साइकिल नम्बर यूपी 33 क्यू 4119 व दूसरे के पास से यूपी 33 एजे 4353 बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इन्ही के पास से चोरी की गयी शराब की बोतलें भी बरामद हुई है। कोतवाल ने कहा कि इन दोनो के पास करीब ढ़ाई किलो अफीम पोस्ता बरामद हुआ है। दोनो को गिरफ्तार कर धारा 41 सीआरपीसी, 411/414 व मुअ. संख्या 333/2021 धारा 8/15 एनडीपीएस के तहत पंजीकृत किया गया है। इन दोनो का अपराधिक इतिहास भी है।