Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

रायबरेली: नगर पंचायत अध्यक्ष ने की बैठक

डलमऊ रायबरेली - मंगलवार को नगर पंचायत डलमऊ के सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आवास की प्रथम, द्वतीय व तृतीय क़िस्त दिलाए जाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई बैठक में विभिन्न वार्डों के सभासदों द्व
Share:
Read in your preferred language.
डलमऊ रायबरेली - मंगलवार को नगर पंचायत डलमऊ के सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आवास की प्रथम, द्वतीय व तृतीय क़िस्त दिलाए जाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई बैठक में विभिन्न वार्डों के सभासदों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने हेतु पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह से 474 पात्र लाभार्थियों हेतु अनुरोध किया गया। राजा राकेश प्रताप सिंह के द्वारा पूर्व में भी गरीबों असहाय एवं पात्र लाभार्थियों को पूर्व में भी निशुल्क भूमि का अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया जा चुका है। नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने कहा कि ऐसे महान दानवीर का डलमऊ नगर पंचायत द्वारा जल्द ही नागरिक अभिनंदन समारोह किया जाएगा। इस कार्य में सरेनी क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह का भी सहयोग सराहनीय है। बैठक में सभासद विनोद निषाद, शिव प्रसाद साहू, विक्रम सोनकर, संतलाल, परवेज खान, फिरोज अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ उपस्थित रहे।